मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ, प्रादेशिक विकास सेवा संगठन, उत्तर प्रदेश’ का वार्षिक अधिवेशन को सम्बोधित करते हुये

medhaj news 14 Dec 18 , 06:01:38 India

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रादेशिक विकास सेवा संगठन के वार्षिक अधिवेशन में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मंच पर विभाग के उन अफसरों के कार्यों का प्रजेंटेशन भी होना चाहिए जो अपने जिले या ब्लॉक में विशिष्ट या अनूठे ढंग से काम कर रहे हों। इससे विभाग के दूसरे अफसर भी अच्छा काम करने को प्रेरित होंगे। उन्होंने कहा कि किसी संगठन का पदाधिकारी बनने का केवल यही लक्ष्य नहीं होना चाहिए कि वह ट्रांसफर-पोस्टिंग से मुक्त हो जाए। उसे संगठन के मंच का उपयोग करते हुए अपने कैडर के अधिकारियों व कर्मचारियों की विशिष्ट प्रतिभा को सामने लाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने संगठन की मांगों पर विचार करने और सेवा संबंधी संबंधी विसंगतियां दूर करने का आश्वासन भी दिया।





मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना में यूपी को देश में पहला स्थान दिलाने के लिए विभागीय अफसरों की पीठ भी थपथपाई। उन्होंने कहा कि एक वर्ष में 11.53 लाख आवास बनाने का लक्ष्य तय किया गया था, जिसमें 8.5 लाख आवास बनकर तैयार होने वाले हैं। मेरा मानना है कि जिस व्यक्ति के पास आवास नहीं है, वह वास्तव में गरीब व पीड़ित है। ऐसे व्यक्ति को आवास मिल जाना, बड़ी बात है। अफसरों को अच्छा काम करने के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि आप जिस कैडर के अधिकारी हैं, उससे आप आम जनता के चेहरे पर खुशी ला सकते हैं। कोई कार्य छोटा या बड़ा नहीं होता है, सोच उसे बड़ा बनाती है। बड़े काम के लिए सोच बड़ी होनी चाहिए।





मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर आप एक गांव में केवल 10 परिवार को स्वालंबन की दिशा के आगे बढ़ा सके तो गांव खुद ही आगे बढ़ जाएगा। उन्होंने अपने कार्यकाल में 34 वनटांगिया गांवों की तस्वीर बदलने का उदाहरण भी दिया। ग्राम्य विकास मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेन्द्र सिंह ने विभागीय अफसरों से अपील की कि वे उत्तर प्रदेश को मुख्यमंत्री के सपनों का प्रदेश बनाकर दिखाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसी भी विभाग से ज्यादा अच्छे अफसर ग्राम्य विकास विभाग में हैं, जिनकी बदौलत को उत्तर प्रदेश को देश में पहला स्थान मिला है।





गांवों का विकास ही उनकी सच्ची सेवा है। संगठन के संरक्षक एवं भाजपा विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने इस मौके पर राज्यमंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह को पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की मांग की। संगठन के अध्यक्ष उमेश मणि त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री को अभिनंदन पत्र पढ़ा और उनकी प्रति उन्हें भेंट की। अधिवेशन का संचालन संभल के सीडीओ शंभू नाथ तिवारी ने किया। अंत में आभार ज्ञापन महामंत्री राजेश त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर प्रमुख सचिव ग्राम विकास अनुराग श्रीवास्तव व ग्राम विकास आयुक्त एनपी सिंह भी मौजूद रहे।




    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उम्मीदें

    • ज़िन्दगी और एक सवाल?

    • लक्ष्यकेंद्रित

    • व्यंग्य -“ग्रामीण विद्युतीकरण की कहानी, टिंकू ट्रांसफार्मर की जुबानी”

    • जीवन के प्रति कुछ संवेदनाएँ