Mp में कांग्रेस और bjp दोनों कर रहे है सरकार बनाने का दावा
bjp की तरफ से शिवराज उम्मीदवार है और कांग्रेस की तरफ से कमलनाथ cm और सिंधिया डिफ्टी cm होने की पूरी संभवना है | मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रदेश में सियासी ड्रामे देखने की पूरी संभावना लग रही है | यहां कांग्रेस को पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाया, बहुमत से दो सीट दूर 114 पर ही कांग्रेस रह गई है | वहीं भाजपा 109 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर मौजूद है | ऐसे में भाजपा ने भी सरकार बनाने की उम्मीद नहीं छोड़ी है | भारतीय जनता पार्टी की ओर से कहा गया है कि कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है, कई निर्दलीय और अन्य भाजपा के संपर्क में है | बता दें, कांग्रेस ने मंगलवार रात को ही राज्यपाल को खत लिखकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था, लेकिन सूत्रों की माने तो राजभवन की ओर से कांग्रेस को जवाब मिला था कि अभी नतीजे से पूरे आ जाने दीजिए |
कांग्रेस के तीन दिग्गज नेता कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया और दिग्विजय सिंह ने मंगलवार देर रात मुश्किल से कुछ मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि उन्होंने राज्यपाल को पत्र लिखा है कि उन्हें सरकार बनाने का न्योता दिया जाए, वे बहुमत साबित कर सकते हैं | कांग्रेस नेता कमलनाथ ने राज्य की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात का समय मांगा था, लेकिन उन्हें इस पर जवाब मिला कि अभी तक मतगणना जारी है | सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस से राजभवन की ओर से कहा गया है कि अभी पूरे नतीजे तो आ जाने दीजिए |
भाजपा के लिए भी सरकार बनाने के अभी भी विकल्प हो सकते हैं | अगर आंकड़ों पर गौर करें तो बीजेपी के पास 109 सीटें हैं, अगर वह सपा और बसपा और निर्दलीय को अपने साथ साधने में कामयाब हो जाती है, तो बीजेपी बहुमत का आंकड़ा छू लेगी | क्योंकि बीजेपी के 109, बसपा के 2, सपा के 1 और निर्दलीय 4 को मिलाकर कुल संख्या 116 होते हैं, जो बहुमत का आंकड़ा है | वहीं कांग्रेस 114 पर ही रह जाएगी | इस तरह से अगर बीजेपी के लिए सब कुछ सही और फिट बैठता गया तो बीजेपी सत्ता में वापस हो भी सकती है | मगर यह राह इतना आसान भी नहीं होगी |
Governor House: An appointment will be given only after the situation is made clear by the Election Commission. #MadhyaPradeshElections2018 https://t.co/HSpUhYOcov
— ANI (@ANI) 11 December 2018
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
...




