Kumbh 2019

दिल्ली पुलिस के सब इस्पेक्टर राजकुमार की कुछ बदमाशों ने हत्या कर दी

Medhaj News 20 May 19 , 06:01:39 India

दिल्ली के विवेक विहार इलाके में बदमाशों ने एक पुलिस सब इंस्पेक्टर की पीट-पीटकर हत्या कर दी | पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है | घटना दिल्ली के विवेक विहार के कस्तूरबा नगर इलाके की है | यहां बीती रात दिल्ली पुलिस के सब इस्पेक्टर राजकुमार की कुछ बदमाशों ने हत्या कर दी | मृतक एसआई के परिजनो का कहना है कि राजकुमार रात में खाना खाने के बाद टहलने के गए थे, उसी दौरान उनका कुछ उपद्रवियों से झगड़ा हुआ था | मृतक के परिवार ने आगे कहा कि विवाद का कारण उस इलाके में पुलिस द्वारा बनाया गया स्थायी पिकेट था, जहां अवैध कारोबार होता है | हालांकि, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कहा कि एक वीडियो को लेकर बहस शुरू हुई थी, जो कि पुलिस ने अपराधियों का बनाया था | उसी के बाद मारपीट हुई थी | घटना विवेक विहार पुलिस स्टेशन इलाके की है | पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि हत्या के इस मामले में सभी एंगल से जांच की जा रही है | मामले की जांच अभी शुरुआती स्तर पर है | मृतक सब इंस्पेक्टर राजकुमार दिल्ली पुलिस के कम्युनिकेशन विभाग में तैनात थे | पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है | साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • पुरुष भी भावपूर्ण होता है

    • छोटी लेकिन बड़ी आरजू

    • मैं ऐसी ही हूँ!

    • कुछ सच्चा सा

    • उड़ान- हौसलें की