Headline



झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए हो रही मतगणना में जाने कितने वोटों से कौन आगे-पीछे

Medhaj News 23 Dec 19 , 06:01:39 India

झारखंड विधानसभा की 81 सीटों के लिए हो रही मतगणना में झामुमो, राजद और कांग्रेस गठबंधन के मुख्यमंत्री प्रत्याशी हेमंत सोरेन अपनी दोनों सीटों दुमका और बरहेट में से बरहेट से आगे चल रहे थे, जबकि दुमका सीट पर लुईस मरांडी आगे थे | इधर, ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियम (आजसू) के प्रत्याशी सुदेश महतो भी अपनी सिल्ली विधानसभा से आगे चल रहे थे | निर्वाचन आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 10 बजे तक के रुझानों में बरहेट सीट से हेमंत सोरेन जहां 664 मतों से आगे थे, जबकि दुमका से बीजेपी के लुईस मरांडी 6329 वोटों से आगे थे |





वहीं, सुबह 10 बजे तक के मतगणना के रुझानों के मुताबिक, 31 सीटों पर भाजपा आगे चल रही थी, जबकि झामुमो गठबंधन 35 आगे चल रही थी | आजसू 7 तो जेवीएम 5 सीटों पर आगे थी | अन्‍य 3 सीटों पर आगे थी |





झारखंड विधानसभा चुनाव में 1,087 पुरुष, 127 महिला तथा एक तीसरे लिंग के उम्मीदवारों समेत कुल 1,215 उम्मीदवारों ने अपना भाग्य आजमाया था, जिनके भविष्य पर आज फैसला सुनाया जाएगा | इस बीच 24 जिला मुख्यालयों में त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच मतगणना जारी है |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन