कमलेश तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ बड़ा खुलासा
कमलेश तिवारी की हत्या में बड़ा खुलासा हुआ है | पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, कमलेश तिवारी पर 15 बार चाकुओं से हमला किया गया था और एक गोली मारी गई थी | खास बात है कि चाकुओं के सभी 15 वार सिर्फ जबड़े से लेकर छाती के बीच में 10 सेंटीमीटर के भीतर किया गया है | पहले सीने और जबड़े पर चाकुओं से वार किया गया और फिर गला रेत दिया गया | इसके बाद चेहरे पर एक गोली भी मारी गई | सिर के पीछे हिस्से में 32 बोर की गोली फंसी मिली है | यानी कमलेश तिवारी की बड़ी बेरहमी से हत्या की गई थी | कमलेश तिवारी के शव की अटॉप्सी करने वाले किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनके सीने के बाईं तरफ चाकू के सात वार का जिक्र किया है।
मौजूद रिपोर्ट की कॉपी के मुताबिक चाकू के हमलों से कमलेश तिवारी के सीने में तीन से चार सेंटीमीटर का सुराख हो गया था। इसके साथ ही तिवारी के शव के परीक्षण के दौरान दो जगह चाकू से रेते जाने के निशान मिलने हैं। इनमें से एक निशान उनकी गर्दन को रेतने का है। दिवंगत कमलेश तिवारी के शव के अन्य हिस्सों में बाकी घाव के निशान मिले हैं। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि हत्यारों ने कम से कम एक बार गोली चलाई थी, क्योंकि तिवारी के मुंह के पास चेहरे के बाईं तरफ बुलेट इंजरी मिली है। यूपी पुलिस इस बात से हैरान है कि कमलेश तिवारी की पत्नी किरन और उनके अंगरक्षक पॉइंट-32 बोर पिस्टल से चली गोली की आवाज क्यों नहीं सुन पाए। वारदात के वक्त दोनों लोग घर के ग्राउंड फ्लोर पर ही थे।


