महाराष्ट्र: अचानक शिव सेना के वरिश्ठ नेता संजय राउत की तबीयत बिगड़ी, लीलावती में भर्ती
महाराष्ट्र (Maharashtra) में कांग्रेस (Congress) और एनसीपी (NCP) के साथ मिलकर शिवसेना (Shiv Sena) सरकार बनाने की तैयारी में जुट गई है। वहीं, शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) की अचानक से तबीयत बिगड़ गई है। सीने में तेज दर्द के बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल (Leelawati Hospital) में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, शिवसेना नेता को लीलावती अस्पताल के 11 मंजिल पर भर्ती किया गया है. डॉ. मैथ्यू या डॉ. मेनन शिवसेना नेता राउत का एंजियोग्राफी करेंगे। एंजियोग्राफी के बाद डॉक्टर आगे का इलाज तय करेंगे।
Mumbai: Shiv Sena leader Sanjay Raut admitted at Lilavati hospital. More details awaited. (File Pic) pic.twitter.com/Y9vDO4GdUa
संजय राउत की तबीयत ऐसे समय खराब हुई है जब राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शिवसेना को सरकार बनाने का न्योता दिया है। शिवसेना नेता शाम 6 बजे के बाद राज्यपाल से मिलने जाएंगे. शिवसेना के पास शाम 7.30 बजे तक अपना दावा पेश करने का वक्त है।
हाल ही में संजय राउत ने कहा कि अगर बीजेपी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के साथ मिलकर जम्मू-कश्मीर में सरकार बना सकती है तो शिवसेना महाराष्ट्र में एनसीपी और कांग्रेस के साथ क्यों नहीं। राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘बीजेपी का यह अहंकार कि वह विपक्ष में बैठ लेगी लेकिन मुख्यमंत्री पद साझा नहीं करेगी, के कारण ही मौजूदा स्थिति उत्पन्न हुई है...अगर बीजेपी अपना वादा पूरा करने को तैयार नहीं है, तो गठबंधन में रहने का कोई मतलब नहीं है।’































