राजस्थान: राहुल गाँधी ने अशोक गहलोत को मुख्‍यमंत्री और सचिन पायलट को उपमुख्‍यमंत्री चुना

medhaj news 14 Dec 18 , 06:01:38 India

राजस्थान में कांग्रेस की जीत के बाद से ही इस बात पर सबकी नजरें टिकीं थीं कि आखिर राजस्थान का सीएम कांग्रेस किसे बनाती है | मगर अब राजस्थान के सीएम पर से सस्पेंस खत्म हो गया है | राहुल गांधी ने अशोक गहलोत के नाम पर मंजूरी दे दी है | इस तरह से सचिन पायलट नहीं बल्कि अब अशोक गहलोत होंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री | वहीं सचिन पायलट को राज्‍य का उपमुख्‍यमंत्री बनाया गया है | कांग्रेस मुख्‍यालय में प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर इस बात की औपचारिक घोषणा की गई | कांग्रेस के पर्यवेक्षक के सी वेणुगोपाल ने बताया कि राहुल गांधी ने अशोक गहलोत को राजस्‍थान का मुख्‍यमंत्री चुना है जबकि सचिन पायलट उपमुख्‍यमंत्री होंगे |





उपमुख्‍यमंत्री चुने जाने के बाद सचिन पायलट ने कहा - मैं कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी व अन्‍य का धन्‍यवाद देना चाहूंगा जिन्‍होंने अशोक गहलोत जी को राजस्‍थान का मुख्‍यमंत्री चुना | मेरा और अशोक जी का जादू पूरी तरह चल गया है और हम अब सरकार बनाने जा रहे हैं | राजस्थान में सीएम के नाम पर मंथन के लिए शुक्रवार को भी प्रियंका गांधी भी राहुल गांधी के घर पहुंचीं | कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमों के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही कथित खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बैठक की | इस बैठक में सचिन पायलट, अशोक गहलोत समेत राजस्थान के प्रभारी महासचिव अविनाश पांडे भी मौजूद थे |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उम्मीदें

    • ज़िन्दगी और एक सवाल?

    • लक्ष्यकेंद्रित

    • व्यंग्य -“ग्रामीण विद्युतीकरण की कहानी, टिंकू ट्रांसफार्मर की जुबानी”

    • जीवन के प्रति कुछ संवेदनाएँ