पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मेधज ने भी किया योग
आज 21 जून 2019 को जब हमारे माननीय प्रधानमन्त्री जी झारखण्ड की राजधानी रांची में प्रभात तारा ग्राउंड में पांचवा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मना रहे थे, तभी उसी समय मेधज के सीएमडी श्री समीर त्रिपाठी जी अपने सहयोगियों के साथ लखनऊ स्थित H.O. में योग का अभ्यास करा रहे थे। योग अभ्यास के दौरान श्री समीर जी ने हर एक योग के लाभ को साँझा किया और उसके करने की क्या सही स्थिति हो सकती यह भी समझाया। श्री समीर त्रिपाठी जी के द्वारा मेधज के सहयोगियों ने बहुत उत्साह के साथ भाग लिया और उन्हें कई योग सिखने का अवसर मिला ।
मेधज की स्थापना २६ जून २००७ को शुक्ल पक्ष की एकादशी को हुई थी । इसी प्रकार मेधज अपना स्थापना दिवस हर बार एक अनोखे तरीके से मनाता है । इस बार मेधज ने अपने १२ साल पुरे किये हैं और इस बार भी यह एक अनूठे तरीके से ही मनाया जा रहा है । इस बार मेधज अपनी स्थापना दिवस का उत्साह एक आभार सप्ताह के रूप में मना रहा है। जिसमे मेधज उन सभी को अपना आभार व्यक्त कर रहा जिस किसी ने भी मेधज प्रगति में अपना सहयोग दिया और देता आ रहा है। आज मेधज के आभार सप्ताह का दूसरा दिन है जब यहाँ के सीएमडी श्री समीर त्रिपाठी जी ने अपने सहयोगियों के साथ मिल कर योग दिवस के साथ दिन की शुरुआत की और हमें लोगो का आभार कैसे व्यक्त करना है ये भी निर्धारित हो गया ।

उन्होंने बताया की योग का मतलब जुड़ने से है एवं योग के दौरान हमारी फिजिकल बॉडी, Energy बॉडी से ऊर्जा आदान करती है | इस मौके पर योग गुरु मंजीत सिंह जी भी मौजूद रहे एवं उन्होंने भी योग से जुडी विभिन्न जानकारी प्रदान की | योग के अंत में श्री समीर त्रिपाठी जी ने सूर्यनमस्कार करवाकर आज के योग को विराम दिया |























