UP में बीजेपी की सरकार का नहीं बल्कि विकास का वनवास रहा: मोदी

मेधज न्यूज  |  India  |  2 Jan 17,21:02:56  |  

उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ महीनों से चल रहे सियासी घमासान व संग्राम के बीच भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लखनऊ में ‘महापरिवर्तन रैली’ संबोधित की। मोदी ने सर्वप्रथम रैली में लाखों की भीड़ को संबोधित करते हुए रैली में शामिल होने के लिए धन्यवाद किया

इस रैली में पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के विकास से लेकर सभी विपक्षी दलों पर निशाना साधा।

पीएम मोदी के संबोधन क मुख्य बातें....

-जनसभा को देख मोदी ने कहा, "ऐसा विराट दृश्य कभी देखने को नहीं मिला"

-इतनी बड़ी संख्या में आप यहां मौजूद हुए, मैं आपका अभिनंदन करता हूं : मोदी

-यह अटल जी की कर्मभूमि है, उनके जैसे कई महापुरुषों ने अपनी जवानी इस धरती पर खपाई है, वो आज यह भीड़ देखेंगे दिल से खुश होंगे : मोदी

-रैली की भीड़ बता रही है, चुनाव का नतीजा क्या होगा : मोदी

-मुद्दा 14 साल के लिए उत्तर प्रदेश में विकास का वनवास हो गया है, विकास आया नहीं : मोदी

-हम चाहते हैं हिंदुस्तान आगे बढ़े, गरीबी मिटे, निरक्षरता मिटे और बीमारी मिटे... यह सपना जब-तक पूरा नहीं होगा जब तक उत्तर प्रदेश में से यह सारी कठिनाईयां दूर न हो। हिंदुस्तान का भाग्य बदलने से पहले उत्तर प्रदेश का भाग्य बदलना पढ़ेगा : मोदी

यू-पी सरकार हमारे सांसदों की बात नहीं सुनती : मोदी

-हमने केंद्र ने 2.5 सालों में 2.5 लाख करोड़ दिया, लेकिन विकास नहीं हुआ : मोदी

-जात-पात से ऊपर उठ कर वोट डालें : मोदी

-दो दलों की राजनीति के बीच जनता से राजनीति नहीं होनी चाहिए : मोदी

-सपा बसपा को कभी साथ देखा है ? इतने सालों बाद एक मुद्दे पर इक्कट्ठे हो गए हैं... मोदी हटाओ : मोदी

-वो कहते हैं मोदी हटाओ, मैं कहता हूं कालाधन हटाओ. वो कहते हैं मोदी हटाओ, मैं कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ : मोदी

-एक दल का यूपी में कोई लेना-देना नहीं है : मोदी

-एक दल पैसे बचाने पर लगा है : मोदी

-तीसरे दल ने पूरी ताकत परिवार में लगाई हुई है : मोदी

-केवल बीजेपी यूपी को बचाने के लिए आई है : मोदी

-मोदी पैसा ले ले उससे भी वो परेशान, मोदी पैसा दे दे तब भी वो परेशान : मोदी

-भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ ये लड़ाई रूकने वाली नहीं है : मोदी

-बीजेपी के लिए यह चुनाव जिम्मेदारी का चुनाव है : मोदी

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।