Kumbh 2019

फिल्म Housefull 4 की पहली फोटो रिलीज हुई

Medhaj News 20 May 19 , 06:01:39 India

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म ‘हाउसफुल 4’ से एक फोटो रिलीज किया है। जिसमें फिल्म की पूरी स्टार कास्ट एक साथ नजर रही है। ये सभी लोग केवल खोपड़ी से बनी कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। और अक्षय कुमार ने भी फोटो पोस्ट करते हुए इसी से मिलता-जुलता कैप्शन लिखा है। अक्षय ने लिखा है कि Housefull of Thrones, कौन जिंदा रहेगा, कौन मरेगा, ये तो फिल्म की स्क्रिप्ट ही तय करेगी। इसी के साथ अक्षय कुमार ने फोटो में पूरी स्टार कास्ट को टैग भी किया है। इसमें रितेश देशमुख कृति सैनन , पूजा हेगडे , बॉबी देओल और कृति खरबंदा हैं।





फिल्म को कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा है | राणा को अनुभवी अभिनेता नाना पाटेकर की जगह फिल्म में रखा गया | उन पर अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने वर्ष 2008 की फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था | इसके बाद अक्टूबर में फिल्म के निर्देशक साजिद खान भी यौन उत्पीड़न को लेकर कठघरे में आए थे | उनकी जगह फरहाद समजी ने कमान संभाली थी | काम की बात करें तो अक्षय कुमार इस समय हाउसफुल 4 के अलावा लक्ष्मी बॉम्ब फिल्म में कियारा आडवाणी संग काम कर रहे हैं। खबरें आ थीं कि फिल्म के डायरेक्टर ने बीच में ही फिल्म छोड़ दी है। लेकिन जल्द ही एक नए निर्देशक को साइन कर लिया गया है।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • पुरुष भी भावपूर्ण होता है

    • छोटी लेकिन बड़ी आरजू

    • मैं ऐसी ही हूँ!

    • कुछ सच्चा सा

    • उड़ान- हौसलें की