Headline

Kumbh 2019

कलंक फिल्म दूसरे दिन ज्यादा कमाल नहीं दिखापाई

Medhaj News 19 Apr 19 , 06:01:39 India

बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ियों में शुमार संजय दत्त-माधुरी दीक्षित और वरुण धवन-आलिया भट्ट की फिल्म 'कलंक' बुधवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई | इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया, लेकिन दूसरे ही दिन इस कमाई में काफी गिरावट देखने को मिली | इस फिल्म ने जहां, साल 2019 की सबसे बड़ी ओपनिंग हासिल की है, वहीं, दूसरे दिन यह फिल्म ज्यादा कमाल दिखाने में सफल साबित नहीं हुई | फिल्म समीक्षक तरण आदर्श के अनुसार फिल्म ने पहले दिन जहां 21.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस यह फिल्म महज 11.45 करोड़ रुपये की बटोर पाई |





इस हिसाब ने दो दिनों के अंदर इस फिल्म की झोली में कुल 33.05 करोड़ रुपये गिरे हैं | वरुण धवन, आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर के लव ट्रायएंगल के बीच एक और मोहब्बत की कहानी फिल्म में दिखाई गई है | बाहर बेगम (माधुरी दीक्षित) और बलराज चौधरी (संजय दत्त) की जिसे नाजायज मोहब्बत का इल्जाम मिला है | 20 साल बाद पर्दे माधुरी दीक्षित और संजय दत्त की वापसी रील कपल के तौर पर हुई और उनके फैंस के लिए इसे ज्यादा खुशी की बात कुछ और नहीं हो सकती | दो बेटों के बाप के रोल में संजय दत्त बिलकुल फिट बैठते हैं तो वहीं प्रेमी की बेवफाई और बेटे की नफरत से जूझती मां के रोल में माधुरी दीक्षित कमाल लगती हैं | फिल्म का टोटल बजट 80 करोड़ का है लेकिन लोक सभा चुनाव की वजह से बॉक्स ऑफिस पर काफी असर पड़ रहा है | इमोशनल ड्रामा और हिंदू-मुस्लिम के प्यार बनी कहानी लोगों का दिल जीतने में कामयाब हो सकती है |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा