चुनाव आयोग से निकल मुलायम बोले –“साइकिल हमारी है”!
समाजवादी पार्टी के चुनाव चिन्ह को लेकर मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की जंग चुनाव आयोग तक पहुंची। साइकिल पर सवार होने के लिए मुलायम सिंह यादव सबसे पहले चुनाव आयोग पहुंचे। चुनाव आयोग से निकलने के बाद उन्होंने दावा किया कि, साइकिल पर उनका हक है। मुलायम सिंह की अगुवाई में उनके साथियों ने चुनाव आयोग के तीनों आयुक्तों से मुलाकात की। हालांकि, अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि चुनाव आयोग ने मुलायम सिंह से क्या कहा?
इसे भी पढ़े - लंदन से लौटे अमर सिंह! बोले –“नेताजी के लिए खलनायक भी बनूंगा”!
लेकिन, मीटिंग के बाद मुलामय सिंह यादव ने कहा कि, साइकिल पर सिर्फ उनका हक है। वहीं अखिलेश गुट मंगलवार को चुनाव आयोग से मिलेगा। बता दें, मुलायम सिंह के साथ शिवपाल यादव, जया प्रदा और अमर सिंह भी साथ थे।
इससे पहले शिवपाल यादव ने कहा कि, मुलायम सिंह यादव सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और रहेंगे। शिवपाल ने कहा कि, अंतिम सांस तक वे नेताजी के साथ खड़े रहेंगे।
इसे भी पढ़े - सीएम नीतीश से ज्यादा अमीर है लालू यादव के दोनों मंत्री बेटे!
इससे पहले लंदन से लौटे अमर सिंह ने कहा कि, अगर मुलायम सिंह यादव जी मुझे दिल से निष्कासित कर दें तो मेरे लिए यह खेद का विषय है। अमर सिंह ने साफ कर दिया कि किसी और दल का उनके लिए कोई महत्व नहीं। अमर सिंह ने कहा कि, मैंने हाथजोड़कर राज्यसभा का टिकट नहीं मांगा था।
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
