नोटबंदीः टूटा पीएम मोदी के इस नेता का सब्र! 1984 के पार्टी तख्तापलट से की तुलना!

मेधज न्यूज़  |  India  |  21 Dec 16,10:48:59  |  

नोटबंदी को आज करीब डेढ़ महीने हो गए। लेकिन अभी भी बैंकों और एटीएम के बाहर लोगों की भीड़ जमा है। ऐसे में बीजेपी के गठबंधन दलों के नेताओं का सब्र टूट रहा है। नोटबंदी के फैसले का पुरजोर समर्थन करने वाले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने कहा, उन्होंने जितना सोचा था, यह फैसला मेरे विश्वास पर उतना खरा नहीं उतरा। नायडू ने कहा, नोटबंदी के इतने दिनों बाद भी समस्या अभी भी बरकरार है। समस्या सुलझाने वाले काबिल नहीं हैं और फिलहाल इसका कोई हल भी नहीं दिख रहा है।

इसे भी पढ़े - इस चायवाले का 2 लाख उधारी है कांग्रेस!

बता दें, चंद्रबाबू नायडू केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई उस 13 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं, जो नोटबंदी से पैदा हुई समस्याओं का देख रही है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि फौरन सुधार के कदम नहीं उठाए गए तो लोगों की परेशानी लंबे वक्त तक बनी रह सकती है। उन्होंने कहा कि, जैसा मैने सोचा था, नोटबंदी वैसा नहीं रहा। उन्होंने कहा नोटबंदी के 42 दिनों बाद भी लोगों को दिक्कतों का सामना कर पड़ रहा है।

इसे भी पढ़े - 10 लाख से ज्यादा सालाना कमाने वाले परिवार से सरकार छिनेगी गैस सब्सिडी

सीएम नायडू ने कहा, नोटबंदी अभी भी एक संवेदनशील और जटिल पेरशानी है। उन्होंने कहा कि, लोगों को रोजाना घंटों नोटबंदी के फैसले से मची तबाही के बीच अपने पैसे को निकाले में चले जाते हैं।

चंद्रबाबू नायडू ने नोटबंदी की तुलना 1984 में पार्टी में हुई तख्तापलट से की। उन्होंने कहा कि हमने 30 दिन में अगस्त संकट से निपट लिया था। लेकिन हम अभी तक नोटबंदी से होने वाली परेशानियों से निपट नहीं पाए हैं। उन्होंने कहा कि, बैंक डिजिटल ट्रांजैक्शन और नोटबंदी के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे।

बता दें, 12 नवंबर को चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर उनके फैसले की सराहना की थी।

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।