Headline



उम्रकैद की सजा पाने वाले पी. राजगोपाल की दिल का दौरा पड़ने से मौत

Medhaj News 18 Jul 19 , 06:01:39 India

हत्या के एक मामले में उम्रकैद की सजा पाने वाले सर्वना भवन के मालिक पी. राजगोपाल की गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई | राजगोपाल को चेन्नई के एक अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था | लेकिन गुरुवार शाम उन्होंने दम तोड़ दिया | बता दें कि राजगोपाल ने 9 जुलाई को सत्र अदालत के समक्ष एक अन्य आरोपी के साथ सरेंडर किया था |





मद्रास हाईकोर्ट से मिली उम्रकैद की सजा के बाद राजगोपाल ने बीमारी का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट में समर्पण के लिए कुछ समय देने की गुहार लगाई थी | लेकिन न्यायमूर्ति एन. वी. रमण की अध्यक्षता वाली पीठ ने उनकी इस अपील को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि सजा पर सुनवाई के दौरान उन्होंने बीमारी का मुद्दा नहीं उठाया था |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित