LIVE: पीएम मोदी ने कहा -"ऐसा पहला प्रधानमंत्री हूं, जिसका हाईकमान हिंदुस्तान है"!

मेधज न्यूज़  |  India  |  2 Jan 17,20:27:07  |  

लखनऊ में परिवर्तन रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया। पीएम मोदी ने कहा कि, उत्तर प्रदेश की राजनीति से प्रदेश की जनता को नुकसान हुआ है। पीएम मोदी ने कहा कि, यूपी को हर साल 1 लाख करोड़ रूपए ज्यादा दिया, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार सोई है। पीएम ने कहा कि, यहां की सरकार देखती है कि रोड कौन सी पार्टी वाले बनवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, गन्ना किसानों को उत्तर प्रदेश सरकार ने धोखा दिया। लेकिन हमारी सरकार आने के बाद गन्ना किसानों का बकाया चुकाया।

वहीं कालेधन पर बोलते हुए पीएम मोदी ने सपा-बसपा को जमकर घेरा। पीएम मोदी ने कहा कि, धुर विरोधी सपा-बसपा नोटबंदी के बाद एक हो गए। वे कहते हैं कि पीएम मोदी को हटाओ और मैं कहता हूं कि पुराने नोटों को हटाओ। लेकिन देश तय करेगा कि कौन हटेगा। हमने बाबा साहेब अंबेडकर के नाम पर BHIM एप लांच किया। हमने इस ऐप का नाम इसलिए रखा कि, क्योंकि बाबा साहेब अंबेडकर कभी रिजर्व बैंक के प्रणेता रहे हैं। बाबा साहेब के नाम पर ऐप चलने के किसी के पेट में चूहे क्यों कूद रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि, कुछ दल ऐसे भी जिसका कांग्रेस में कुछ अता-पता नहीं है। तो एक दल ऐसा है कि जो अपने बेटे को राजनीति में प्रस्थापित करने का जोर लगा रहा है। लेकिन 15 साल से उसकी दाल नहीं गलती दिख रही है। दूसरा दल ऐसा है, जो कालेधन को जमा करने की सोच रहे हैं, वे दूर-दूर भटक रहे हैं। वहीं तीसरा दल परिवार का क्या होगा उसमें लगे हैं। ऐसे में सिर्फ बीजेपी ही उत्तर प्रदेश का परिवर्तन करती दिख रही है। पीएम मोदी ने अपील किया कि, परिवर्तन आधा-अधूरा मत करना। पीएम ने कहा कि, ऐसा पहला प्रधानमंत्री है, जिसका हाईकमान हिंदुस्तान है।

पीएम मोदी ने कहा कि, जो भी धन जमा हुआ है, वह सिर्फ गरीबों के लिए है। इसलिए मैंने गरीबों के घर के लिए योजना, प्रसूता मां के लिए योजना, किसानों के लिए योजना के साथ-साथ कई और भी योजनाएं बनाई। लेकिन इसमें भी कुछ लोगों को दिक्कत है। लेकिन, अब अपने लिए जमीन खोज रहे हैं, उनकी कुर्सियां हिलने लगी हैं। इसलिए विरोध की राजनीति कर रहे हैं। पीएम मोदी ने साफ किया कि भ्रष्टाचार को जड़ से साफ कर देंगे। लेकिन इसके लिए उत्तर प्रदेश का आशीर्वाद चाहिए।

पीएम मोदी ने कहा कि, यूपी चुनाव बीजेपी के लिए एक जिम्मेदारी का काम है। सत्ता हथियाने की नहीं। पीएम मोदी ने कहा कि, जा हमारे साथ हों उनका भी भला हो, जो न हो उनका भी भला हो। हमारा एक मंत्र है - सबका साथ, सबका विकास

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।