प्रियंका गांधी को सोनभद्र जाने से रोका
सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ितों से मिलने जा रहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के काफीले को रोक दिया गया है | प्रियंका के इस काफिले को नारायणपुर पुलिस स्टेशन के पास रोका गया | बता दें कि सोनभद्र में 11 लोगों की हत्या के बाद प्रियंका गांधी पीड़ित परिवारों से मिलने के लिए वहां जा रही थीं | सोनभद्र में पीड़ित परिवारों से मिलने से रोके जाने पर नारायणपुर में धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी ने कहा कि हम बस पीड़ित परिवार से मिलना चाहते हैं | मैं तो यहां तक कहा कि मेरे साथ सिर्फ 4 लोग होंगे | फिर भी प्रशासन हमें वहां जाने नहीं दे रहा है |

उन्हें हमें बताना चाहिए कि हमें क्यों रोका जा रहा है | हम यहां शांति से बैठे रहेंगे | बाद में पुलिस ने प्रियंका गांधी को हिरासत में ले लिया गया | हिरासत में लेने के बाद प्रियंका गांधी को चुनार गेस्ट हाउस ले जाया गया | इस दौरान कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मुझे नहीं पता कि कहां ले जाया जा रहा है, लेकिन वे जहां ले जाएंगे हम जाने को तैयार हैं | लेकिन झुकेंगे नहीं |
सोनभद्र के दौरे पर जा रहीं प्रियंका गांधी के काफिले को रोक दिया गया है | प्रियंका के काफिले को नारायणपुर में रोका गया है | इससे पहले वह वाराणसी के ट्रामा सेंटर में सोनभद्र की घटना में घायलों से मुलाकात की |






