पढ़िये राहुल गाँधी का मोदी जी को भेजा ये सन्देश
जन्मदिन पर पीएम मोदी अपने गृह राज्य गुजरात में हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने केवड़िया में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी(PM Modi) ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना साकार हो रहा है। अब कश्मीर और लद्दाख में विकास की धारा है। रैली के बाद पीएम मोदी अपनी मां हीराबेन से मिलने वडनगर पहुंचे। पीएम मोदी ने पहले मां का आशीर्वाद लिया, फिर दोनों ने साथ में लंच किया। मां हीराबेन ने पीएम मोदी के लिए खुद खाना बनाया था।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को 69वें जन्मदिन (Birthday) की बधाई दी। उन्होंने पीएम मोदी की अच्छी सेहत और खुशहाली की कामना भी की। प्रधानमंत्री मोदी ने भी राहुल गांधी का आभार व्यक्त किया।
Reliving precious moments and special memories.
I have been receiving many old photos from various friends.
I am sharing few such photos with a request- if you have such memories, kindly share them with me.
Here is a good place to do so:https://t.co/HHsiyIFqgc pic.twitter.com/HNKLMiVPJ5
पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए अपने बीते हुए कल की कुछ झलकियां पेश की है। पहली फोटो में वे दरवाज़े के पास बैठे हुए है और किसी को प्यार से बुला रहे है शायद कोई शरारती बच्चा है जिसे वो बुला रहे है। उसकी अगली फोटो में वो भारत माता और एक राष्ट्र के ऊपर लोगों को सम्भोदित कर रहे है। तीसरी फोटो में वह पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे अब्दुल कलाम के साथ एक सभा में कुछ लोगों के सवालों का जवाब देते नज़र आ रहे हैं। आखिरी फोटो में वह कुछ लोगों के साथ एक कमरे में मीटिंग कर रहे है। यह सारी तस्वीरें उनके किये गए संघर्ष को दिखलाती है।
पीएम मोदी का जज़्बा आज भी वैसा ही है जैसा पहले था। आज भी उन्होंने केवड़िया में एक रैली को संबोधित करते हुए पीए मोदी ने कहा कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक से मुक्ति के लिए पूरा देश प्रयास कर रहा है. हमारा जल, जंगल और जमीन प्लास्टिक से मुक्त होनी चाहिए ये देश के हर नागरिक की जिम्मेदारी है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को 70 साल तक भेदभाव का सामना करना पड़ा है. इसका दुष्परिणाम, हिंसा और अलगाव के रूप में, अधूरी आशाओं और आकांक्षाओं के रूप में पूरे देश ने भुगता है।

