चिन्मयानंद से संत समाज ने भी बनाई दूरी
शाहजहांपुर (Shahjahanpur) के एसएस लॉ कॉलेज (SS Law College) की छात्रा से रेप और यौन शोषण मामले में गिरफ्तार पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद, गिरफ्तारी के बाद एसआईटी ने चिन्मयानंद का जिला अस्पताल में मेडिकल टेस्ट कराया था फिर उसे कोर्ट में पेश किया था | कोर्ट ने चिन्मयानंद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है | पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद (Chinmayanand) पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद बड़ी कार्रवाई करने की तैयारी में है | अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक के बाद परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि (Mahant Narendra Giri) ने कहा - 10 अक्टूबर को हरिद्वार में होने वाली बैठक के दौरान चिन्मयानंद को संत समाज से बाहर करने पर फैसला लिया जाएगा | महंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि चिन्मयानंद ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है, ऐसे में उनके इस कृत्य से संत समाज शर्मिंदा है |
उन्होंने कहा जब तक पूरा मामला खत्म नहीं हो जाता, तब तक संत समाज बहिष्कृत रहेंगे | बता दें कि चिन्मयानंद महानिर्वाणी अखाड़े के महामंडलेश्वर हैं | बीते सोमवार को पीड़ित छात्रा का 164 के तहत कलमबंद बयान दर्ज करवाया गया था | उसके बाद से ही पीड़िता आरोपी चिन्मयानंद के खिलाफ रेप का केस दर्ज करने और उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रही थी | पीड़िता ने बुधवार को चिन्मयानंद की गिरफ्तारी न होने की सूरत में आत्मदाह की धमकी दी थी | शाहजहांपुर के एसएस लॉ कॉलेज से एलएलएम की पढ़ाई कर रही छात्रा ने बीते 24 अगस्त को फेसबुक पर एक वीडियो वायरल कर पूर्व केंद्रीय मंत्री पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगाया था | इसके बाद अचानक वो लापता हो गई थी | जिसके बाद उसके अपहरण का मामला दर्ज हुआ था |

