हरियाणा में 14 नवंबर को बीजेपी-जेजेपी सरकार के मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी
हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी सरकार में गुरुवार (14 नवंबर) को नए मंत्रियों के शपथ दिलाई जाएगी | गुरुवार सुबह 11 बजे राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) सरकार के मंत्रियों को शपथ दिलवाएंगे | बता दें कि अभी तक हरियाणा में मंत्रिमंडल नहीं बन सका है | हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि जेजेपी से कितने मंत्री शपथ लेंगे और उन्हें कौन-कौन सा विभाग मिलेगा | वहीं बीजेपी की तरफ से शपथ लेने वाले मंत्रियो के बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिली है | गौरतलब है कि 27 अक्टूबर दिवाली (Diwali) के दिन हरियाणा (Haryana) में फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बन गई थी | चंडीगढ़ में राजभवन में हुए समारोह मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी |
वहीं, बीजेपी को सरकार बनाने के लिए समर्थन देने वाली जननायक जनता पार्टी (JJP) के विधायक दल के नेता दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) हरियाणा के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी | शपथ ग्रहण समारोह के लिए दुष्यंत चौटाला के पिता अजय चौटाला, पंजाब के पूर्व सीएम और अकाली नेता प्रकाश सिंह बादल और उनके बेटे सुखबीर बादल और बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी पहुंचे थे | शपथ ग्रहण के बाद अजय चौटाला ने कहा ये सरकार पूरे पांच साल तक चलेगी और हरियाणा के विकास के रथ को आगे बढ़ाएगी | बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों में किसी भी दल को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था | बीजेपी 40 सीटों पर सिमट गई और कांग्रेस 31 सीटों तक ही पहुंच सकी | वहीं आईएनएलडी से अलग हुई जननायक जनता पार्टी (JJP) ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की | गोपाल कांड़ा की पार्टी को 1 सीट और आईएनएलडी को 1 सीट मिली है | वहीं 7 सीटें अन्य के खाते में गई |








