तेज प्रताप यादव सक्रिय राजनीति में वापस आए

Medhaj news 17 Dec 18 , 06:01:38 India
लालू प्रसाद के बड़े बेटे और राजद विधायक तेज प्रताप यादव रविवार को अचानक यहां पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में नजर आए. उन्होंने युवा एवं छात्र शाखाओं के कार्यकर्ताओं से लंबी बातचीत करने के साथ घोषणा की कि वह सक्रिय राजनीति में वापस आ गये हैं. यादव दोपहर में वीर चंद पटेल मार्ग स्थित राजद कार्यालय पहुंचे. वह अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव से कथित मतभेदों और पत्नी से अलगाव को लेकर कई महीनों से राजनीति में सक्रिय नजर नहीं आ रहे थे. के खिलाफ तलाक की अर्जी दायर की है. पार्टी कार्यकर्ताओं से करीब ढाई घंटे बातचीत करने के बाद बिहार के पूर्व मंत्री ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया जहां उन्होंने छत्तीसगढ, मध्य प्रदेश और राजस्थान के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत पर राहुल गांधी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि वह भाजपा-आरएसएस गठबंधन को बिहार में प्रमुख प्रतिद्वंद्वी मानते हैं. तेज प्रताप ने पत्नी ऐश्वर्या राय को तलाक देने के उनके फैसले से जुड़े सवालों का जवाब देने से इनकार किया उनकी मई में शादी हुई थी.

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like


    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • व्यंग्य -“ग्रामीण विद्युतीकरण की कहानी, टिंकू ट्रांसफार्मर की जुबानी”

    • जीवन के प्रति कुछ संवेदनाएँ

    • पुरुष का व्यक्तित्व

    • भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा:

    • "क्या हूँ मैं?"