ओवुमनिया
Medhaj News 15 Jun 19 , 06:01:39 India
ओवुमनिया,
बदल दे ये दुनिया,
अक्षरज्ञान करके,
तू नाप ले सारी दुनिया।
कर जी तोड़ परिश्रम,
और पा ले वो ऊँचाई,
कि तेरी सफलता पर
बनें लाख कहानियाँ।
ओवुमनिया,
तू छोटी कर दे ये दुनिया,
लड़कियाँ नहीं कम लड़कों से,
ये मान जाये सारी दुनिया।
न डोल तू अपने इरादों से,
चाहे लोग कसे लाख फब्तियाँ
इस दुनिया को दिखाना हैं,
कि हम है आज की वुमनियाँ।
हर किरदार हम दिल से निभाएँ,
चाहे माँ, बेटी, पत्नी हो या बहिनियाँ,
पुरुष चाहे कितना भी नकार लें,
पर हमारे बिन पार नहीं हो सकती-
इनके जीवन की कस्तियाँ।
साथ हमारा दे दे दुनिया,
तो मिट जायें पिछड़ेपन की आधी परेशानियाँ;
विश्वपटल पर छोडेंगे,
हम अपनी सफलता की निशानियाँ।
ओवुमनिया-ले ले तू प्रण अब,
कि बदलेंगे हम दुनिया;
और प्रेरणा देंगी दुनियां को,
हम पर बनने वाली कहानियाँ।
---(भावना मौर्य)---









