Headline



बाढ़ से बढ़ीं लोगों की मुश्किलें, भारी बारिश का अलर्ट जारी

Medhaj News 17 Jul 19 , 06:01:39 India

असम से उत्तर प्रदेश तक बाढ़ ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है, लेकिन इससे आगे मुसीबत कम होने वाली नहीं है | बुधवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश के अनुमान हैं | गुरुवार को भी पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश हो सकती है | असम की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है | शुक्रवार को असम, नगालैंड, मेघालय, मिजोरम और मणिपुर बारिश का अनुमान है | उत्तर प्रदेश में बुधवार को बारिश के आसार है |





मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 24 घंटों में पूर्वी और पश्चिमी उप्र में चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है | मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में ह्युमिडिटी बढ़ने के कारण बारिश की संभावना है | इधर लैंडस्लाइड के कारण बद्रीनाथ और गंगोत्री को जोड़ने वाली सड़कें बंद हो गई है | इसकी वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गए हैं | देहरादून और मसूरी सहित कई शहरों में हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है | इधर हरियाणा के अंबाला में भारी बारिश की वजह से दिल्ली-अंबाला नेशनल हाईवे पर सोनीपत और पानीपत के बीच 10 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित