झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी का पूरा फोकस प्रचार की तरफ
महाराष्ट्र और हरियाणा में नतीजों ने बीजेपी के लिये झारखंड विधानसभा चुनाव करो और मारो वाली स्थिति में डाल दिया है | पार्टी की पूरी कोशिश है विपक्ष की एकता के बावजूद सत्ता को बरकरार रखा जाए | इसलिय प्रचार का फोकस झारखंड राज्य सरकार के कामकाज पर तो रहेगा ही लेकिन केंद्र की वैसी योजनाओं का प्रचार का मुख्य बिंदु बनाया जा सकता है, जो राज्य में काफी सफल रही है | इसके अलावा प्रधानमंत्री को झारखंड के हर हिस्से में प्रचार कराने की भी रणनीति बनाई जा रही है | सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी झारखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान 8 से 10 रैलियों को संबोधित करेंगे |
दूसरी तरफ बीजेपी आजसू के बीच झारखंड में सीटों को लेकर जारी गतिरोध को भी खत्म करने की कोशिश की जा रही है | बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कल आजसू अध्यक्ष सुदेश मेहतो से बात कि थी | बीजेपी आजसू को 10 सीटें देने को तैयार हैं | लेकिन आजसू 17 सीटें चाहती हैं | माना जा रहा है कि सीटों को लेकर एक दो दिन बात फाइनल हो जायेगी | सम्भवना है कि दोनों दलों के बीच 2 से 3 सीट पर दोस्ताना मुकाबला भी हो जाये | हालांकि बीजेपी नेतृत्व की कोशिश है कि ऐसा न हो | सूत्रों का ये भी कहना है कि उम्मीदवार और सीट को लेकर इस बार अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है | जीतने वाले उम्मीदवारों पर ही दांव चला जायेगा |


