भारत को जीत के लिए चाहिए 289 रन , अभी भारत की स्थिति अच्छी नहीं
आज टीम इंडिया और मेजबान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बीच क्रिकेट का 50-50 ओवर प्रारूप यानी वनडे क्रिकेट का आगाज हुआ है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर दोनों टीमें तीन मैचों की इस वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेलने उतरी हैं। दोनों टीमों की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करने की होगी। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और खलील अहमद के रूप में तीन तेज गेंदबाजों को अंतिम एकादश में शामिल किया है। वहीं, रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव के रूप में दो स्पिनरों को टीम में चुना गया है। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 3.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 4 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा 0* और अंबाती रायुडू 0* क्रीज पर मौजूद हैं।इससे पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 288 रन बनाए।
मेजबान टीम ने शुरुआत के बाद उस्मान ख्वाजा (59), शॉन मार्श (54) और पीटर हैंड्सकॉम्ब (73) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। इनके अलावा छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए मार्कस स्टोइनिस ने 47* रन बनाकर अहम योगदान दिया। स्टोइनिस और ग्लेन मैक्सवेल (11*) नाबाद रहे। भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, रवींद्र जडेजा के खाते में एक विकेट आया।



