साइना नेहवाल और परूपल्ली कश्यप शादी के बंधन में बंधे

Medhajnews 15 Dec 18 , 06:01:38 India

भारत की स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने पुरुष बैडमिंटन स्टार परूपल्ली कश्यप संग शुक्रवार को सात फेरे लिए। मतलब दोनों शादी के बंधन में बंध गए। साइना ने अपनी शादी का फोटो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। बता दें कि साइना ने #जस्टमैरेड हैशटैक के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'मेरे जीवन का सर्वश्रेष्ठ मैच।



आप को बता दें कि टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 28 वर्षीय साइना की शादी 16 दिसंबर को बड़ी धूमधाम से होने वाली थी, लेकिन दोनों ने 14 दिसंबर को ही बड़े ही सादगी तरीके से अपनी शादी रचाई। किसी को कानों कान खबर तक नहीं लगी।



खबरों के मुताबिक शादी के 5 दिन बाद 21 दिसंबर को भव्य समारोह में कई लोगों को आमंत्रित किए जाने की खबर थी। साइना और परूपल्ली ने पहले से ही अपनी शादी के कार्ड बांटने लगे थे।



ऐसे में कई बड़े नामों के शादी में शरीक होने की उम्मीदें थीं। कॉमनवेल्थ मेडल विजेता नेहवाल और कश्यप ने अपने कोच और पूर्व बैडमिंटन स्टार पुलेला गोपीलंचद को शादी का न्योता दिया था।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उम्मीदें

    • ज़िन्दगी और एक सवाल?

    • लक्ष्यकेंद्रित

    • व्यंग्य -“ग्रामीण विद्युतीकरण की कहानी, टिंकू ट्रांसफार्मर की जुबानी”

    • जीवन के प्रति कुछ संवेदनाएँ