भारतीय महिला टीम ने अपने विश्व कप अभियान का शानदार आगाज किया
स्पिनर्स के बेहतरीन खेल के बूते भारतीय महिलाओं ने ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से पीटते हुए अपने विश्व कप अभियान का शानदार आगाज किया। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिलाओं ने दीप्ति शर्मा के नाबाद 49 रन के बूते स्कोरबोर्ड पर 132/4 टांगे। जवाब में पूनम यादव की घातक गेंदबाजी के आगे पूरी ऑस्ट्रेलियाई पारी 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और महज 115 रन पर सिमट गई। इस तरह भारतीय महिलाओं ने अपनी पहली बाजी शानदार अंदाज में जीती। मेजबान टीम के लिए एलिसा हीली ने 35 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 51 रनों की पारी खेली |
उनके अलावा सिर्फ एश्ले गार्डनर ही दहाई के आंकड़े में पहुंच सकीं | उन्होंने 34 रन बनाए | भारत के लिए लेग स्पिनर पूनम यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और चार ओवरों में 19 रन देकर चार विकेट लिए | इस बीच वह हैट्रिक से चूक गईं | उनके अलावा शिखा पांडे ने तीन, राजेश्वरी गायकवाड़ ने एक विकेट लिया | इससे पहले भारत ने दीप्ति शर्मा के नाबाद 49 रनों के दम पर सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया | दीप्ति ने 46 गेंदों की पारी में तीन चौके मारे |
उनके अलावा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 15 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्के की मदद से 29 रनों की पारी खेली | टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की महिला ब्रिगेड ने ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम को 133 रनों का टारगेट दिया है | टीम इंडिया की तरफ से दीप्ति शर्मा ने नाबाद 49 रनों की पारी खेली और शुरुआती झटकों से टीम को उबारते हुए सम्मानजक स्कोर तक पहुंचाया | महिला टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप के पहले मैच में ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया, जिसके बाद टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 132 रन बनाए |

