Headline



शरद पवार को आठ साल पहले थप्पड़ मारने वाला शख्स गिरफ्तार

Medhaj News 13 Nov 19 , 06:01:39 India

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार (Sharad Pawar) को आठ साल पहले थप्पड़ मारने वाले एक शख्स को दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने गिरफ्तार कर लिया है | दिल्ली पुलिस ने घटना के आठ साल बाद आरोपी अरविंदर सिंह उर्फ हरविंदर सिंह को दबोचा है | अरविंदर पर आरोप है कि उसने वर्ष 2011 में यूपीए के शासनकाल के दौरान केंद्रीय मंत्री शरद पवार को थप्पड़ जड़ दिया था | साल 2014 में कोर्ट ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था, जिसके बाद से ही दिल्ली पुलिस को उसकी तलाश थी | 24 नवंबर, 2011 के दिन दिल्‍ली में तत्कालीन केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार को एक शख्‍स ने थप्‍पड़ मार दिया था |

इस दौरान आरोपी ने पवार के साथ धक्‍का-मुक्‍की भी की थी | इस हमले में शरद पवार लड़खड़ा गए और नीचे गिरते-गिरते बचे थे | हमला होने पर मीडियाकर्मियों ने आरोपी को पवार से दूर धकेला और उसके बाद पवार वहां से निकल गए थे | दरअसल, शरद पवार एनडीएमसी सेंटर में एक कार्यक्रम में हिस्‍सा लेने पहुंचे थे | समारोह में हिस्सा लेकर जब पवार बाहर निकल रहे थे तो हरविंदर सिंह ने थप्पड़ जड़ा था | इस घटना के बाद उस समय के मौजूदा पीएम मनमोहन सिंह ने भी शरद पवार से बात की थी | उस घटना के बाद बीजेपी सहित सभी राजनीतिक दलों ने घटना की निंदा की थी | कहा जाता है कि हरविंदर सिंह ने पवार से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम पर भी हमला किया था |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित