Kumbh 2019

रोहित शर्मा का शतक बेकार , पहले वनडे में हारा भारत

Medhaj News 12 Jan 19 , 06:01:39 India

289 रन का लक्ष्‍य लेकर उतरी भारतीय टीम 50 ओवर में 254/9 का स्‍कोर ही बना सकी और मैच 34 रन से हार गई | इस जीत के साथ ऑस्‍ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है | 48 ओवर में भारत का स्‍कोर है 238/7 रन | चार रन पर तीन विकेट गंवाने वाली टीम इंडिया के लिए धोनी ने 51 रन की पारी खेलकर अहम भूमिका निभाई | रोहित और धोनी के बीच चौथे विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी हुई | सच कहा जाए तो इसी साझेदारी के दम पर भारत ने मैच में वापसी की | धोनी जेसन बेहरेनडॉर्फ का शिकार बने | ऑस्‍ट्रेलिया ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 288 रन बनाकर भारत को 289 का लक्ष्‍य दिया है | ऑस्‍ट्रेलियाई बल्‍लेबाजों ने अंतिम दस ओवर में 93 रन जोड़कर भारत को खूब परेशान किया है | ऑस्‍ट्रेलिया के लिए पीटर हैंड्सकॉम्‍ब ने सर्वाधिक 73 रन ठोके | इसके अलावा उस्‍मान ख्‍वाजा ने 59, शॉन मार्श ने 54 और मार्कस स्‍टोइनिस ने नाबाद 47 रन की पारी खेली | ग्लैन मैक्सवेल 11 रन बनाकर नाबाद लौटे |





भारत के लिए भुवनेश्‍वर कुमार और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए | इसके अलावा एक विकेट रविंद्र जडेजा के नाम रहा | उन्होंने उस्‍मान ख्‍वाजा को एलबीडब्‍ल्‍यू किया | इस मैच में ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान एरॉन फिंच ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया था |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • ख़ामोशी

    • उम्मीदें

    • ज़िन्दगी और एक सवाल?

    • लक्ष्यकेंद्रित

    • व्यंग्य -“ग्रामीण विद्युतीकरण की कहानी, टिंकू ट्रांसफार्मर की जुबानी”