न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका वनडे-टी20 टीम का एलान, मलिंगा को मिली कप्तानी

Medhajnews 14 Dec 18 , 06:01:38 India

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वन-डे और टी-20 सीरीज के लिए 17 सदस्यीय स्क्वाड का एलान कर दिया है। बता दें कि इस दोनों सीरीज के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी टीम के स्टार तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को दी गई है। वहीं, टीम का उप-कप्तान विकेटकीपर बल्लेबाज निरोशन डिकवेला को बनाया गया है।

आप को बता दें कि टेस्ट टीम का एलान पहले ही हो गया था। 15 दिसंबर से शुरू हो रहे इसी दौरे की शुरुआत टेस्ट सीरीज के साथ होगी। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 15 दिसंबर से, जबकि दूसरा टेस्ट 26 दिसंबर से खेला जाएगा।

वहीं, 3 जनवरी 2019 से तीन मैचों की वन-डे सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा, जबकि 8 जनवरी को वन-डे सीरीज का आखिरी मैच खेला जाएगा। इसके बाद दोनों टीमों के बीच एकमात्र टी-20 मैच 11 जनवरी को खेला जाएगा।

श्रीलंकाई टीमः
लसिथ मलिंगा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (उप कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, दनुष्का गुणाथिलिका, कुसल परेरा, दिनेश चांदीमल, असेला गुणारत्ने, कुसल मेंडिस, धनंजया डी सिल्वा, थिसारा परेरा, दसुन शानका, लक्षण संदकन, सीकूजे प्रसन्ना, दुष्मांथा चमीरा, कसुन रंजिता, नुवान प्रदीप, लाहिरू कुमारा।

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like


    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • जीवन के प्रति कुछ संवेदनाएँ

    • पुरुष का व्यक्तित्व

    • भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा:

    • "क्या हूँ मैं?"

    • “आगे बढ़ने की चाहत”