सीएम नीतीश से ज्यादा अमीर है लालू यादव के दोनों मंत्री बेटे!

मेधज न्यूज़  |  India  |  2 Jan 17,23:25:36  |  

नए साल के मौके पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित सूबे के तमाम मंत्रियों ने 2016 की अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया। जानकारी के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार से ज्यादा अमीर डिप्टी सीएम और लालू के छोटे बेटे तेजस्वी यादव हैं। सीएम नीतीश के पास कुल 20 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति है तो डिप्टी सीएम तेजस्वी के पास लगभग 90 लाख रुपये की संपत्ति है।

इसे भी पढ़े - LIVE: पीएम मोदी ने कहा -"ऐसा पहला प्रधानमंत्री हूं, जिसका हाईकमान हिंदुस्तान है"!

नीतीश कुमार के संपत्ति की बात करें तो उनके नाम पर 3.79 लाख रुपये का लोन भी है। जबकि उनके डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर 28 लाख 66 हजार बैंक लोन है।

इसे भी पढ़े - झारखंडः सीएम रघुवर दास पर गुस्साए लोगों ने की जूते-चप्पलों की बारिश!

सीएम नीतीश कुमार के पास गाड़ी कैश के अलावा 6 गाय, 2 बछड़े, टेलीविजन, फ्रीज, एसी, कूलर, वाशिंग मशीन, ट्रेटमिल मशीन, स्टेबलाइजर, माइक्रो ओवेन, ओटीजी, एक्सरसाइज साइकिल व कम्प्यूटर है। इसके आलावा सोने की दो और चांदी की एक अंगूठी है। अभी इसकी कीमत 43,700 रुपए हैं। कैश की बात करें तो इसके मामले में भी नीतीश से ज्यादा तेजस्वी धनी हैं। नीतीश के पास कैश 42 हजार हैं तो तेजस्वी के पास 80 हजार कैश हैं।

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।