Headline



वीडियो पर विधायक प्रणव चैंपियन का बयान आया सामने

Medhaj News 10 Jul 19 , 06:01:39 India

भारतीय जनता पार्टी से हाल ही सस्पेंड हुए विधायक कुंवर प्रणव सिंह 'चैंपियन' का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बंदूकें लहराते हुए 'राणा जी माफ करना' गाने पर डांस कर रहे हैं | न्यूज एजेंसी ANI द्वारा जारी किए गए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विधायक के साथ कुछ अन्य लोग भी डांस कर रहे हैं | वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कहा - मामले को हम देखेंगे | इसके साथ ही हम लोग यह जांच भी करेंगे कि हथियार लाइसेंसी हैं या नहीं | उधर, इन सबके बीच विधायक प्रणव चैंपियन का भी बयान सामने आया है | विधायक ने इसे साजिश करार दिया | उन्होंने कहा - यह एक साजिश है | वे लाइसेंसी हथियार थे और लोडेड भी नहीं थे | मैं किसी की तरफ इशारा नहीं कर रहा हूं और न ही किसी को धमकी दे रहा हूं | इसमें क्या अपराध है? क्या शराब पीना और लाइसेंसी बंदूक रखना अपराध है?





पिछले काफी समय से भाजपा के लिये फ़जीहत का कारण बने खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में पिछले महीने तीन माह के लिये निलंबित कर दिया था | उत्तराखंड भाजपा के महासचिव नरेश बंसल ने बताया था कि चैंपियन के खिलाफ अनुशासनहीनता के लगातार लग रहे आरोपों और हाल में एक पत्रकार को धमकी दिये जाने के आरोपों की शुरूआती जांच के बाद उन्हें पार्टी से तीन माह के लिये निलंबित किया गया है | साथ ही उन्होंने बताया था कि प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों की ऋषिकेश में हुई बैठक में तय किया गया कि चैंपियन पार्टी या विधायकों की किसी बैठक में तीन माह तक हिस्सा नहीं ले पायेंगे |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित