NCP देगी बीजेपी को समर्थन?
शरद पवार, एनसीपी अध्यक्ष के बारे में सभी जानते है कि जो वो कहते है करते नही है, जो करना है वो कहते नही है। शिव सेना अब न घर की रहेगी न घाट की ऐसा लग रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की अचानक संसद में एनसीपी की तारीफ करना कोई आम बात नही है। जल्दी ही केंद्र के 3 महत्वपूर्ण पद एनसीपी के पास होंगे और महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी और एनसीपी की सरकार होगी। एनसीपी के नेता अजित पवार को मनाने में लगे है। कोई आश्चर्य नही होगा यदि भविष्य में शरद पवार राष्ट्पति के उम्मीदवार हो। कांग्रेस और एनसीपी की मीटिंग से ये तय सा हो गया है कि शिव सेना का मुख्यमंत्री होना अभी सपना ही रहेगा। क्योंकि काँग्रेस में शामिल होना नही चाहती और एनसीपी को मंजूर नही। शिवसेना व्याकुल है और अब उसने भारतीय जनता पार्टी से ब्रेकअप को ब्रेक डाउन करने की कोशिश शुरू कर दी है |
महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) और शिवसेना में जारी मंथन के बीच एनसीपी नेता शरद पवार ने आज बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की | देश के 2 बड़े नेताओं के बीच करीब आधे घंटे की मुलाकात हुई | इस मुलाकात के बीच में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बुलाया गया था | प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक के बाद शरद पवार ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को किसानों की समस्या के बारे में अवगत कर दिया है | साथ ही उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी को अगले साल 31 जनवरी से 2 फरवरी के बीच होने वाले वंसत दादा सुगर इंस्टीट्यूट प्रोग्राम के लिए न्योता भी दिया है | दोनों नेताओं की मुलाकात से पहले शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि हमने भी शरद पवार से अनुरोध किया था कि वे राज्य की स्थिति के बारे में पीएम को जानकारी दें | महाराष्ट्र के सभी सांसद भी पीएम मोदी से मिलेंगे और हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि केंद्र उन्हें अधिकतम संभव सहायता प्रदान करे |


