Kumbh 2019

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा राष्ट्रपति बनने के बाद वो मोदी की तरह काम करेंगे-CM योगी

Medhaj News 20 Apr 19 , 06:01:39 India

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को इटावा ने कहा- आज जब भी दुनिया के किसी हिस्से में चुनाव होते हैं तो मुद्दे भारत और पीएम मोदी होते हैं | 2016 में अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था, अगर मैं राष्टपति बन जाता हूं तो मैं उस तरह काम करूंगा जैसे भारत के विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी काम कर रहे हैं | योगी के इस दावे पर कई लोगों ने सवाल किया कि क्या सच में ट्रंप ने कभी प्रधानमंत्री मोदी की तरह काम करने की इच्छा जताई थी | तो इसका जवाब, हां भी है और नहीं भी | ट्रंप ने 2016 में राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान नरेंद्र मोदी का संदर्भ दिया था | यहां तक कि उन्होंने 'अबकी बार मोदी सरकार' की तर्ज पर 'अबकी बार ट्रंप सरकार' का नारा भी ट्वीट किया था | लेकिन उन्होंने कभी नहीं कहा कि वो मोदी की तरह काम करना चाहते हैं |





2016 में हफिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका में रह रहे भारतीयों को लुभाने के लिए ट्रंप ने बीजेपी के 2014 के नारे 'अबकी बार मोदी सरकार' का इस्तेमाल किया था | पिछले साल (2018) में राष्ट्रपति ट्रंप ने दिवाली मिलन समारोह में हिस्सा लिया था | वॉइट हाउस में आयोजित इस कार्यक्रम में ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की और कहा - मैं प्रधानमंत्री मोदी के साथ काम करने के लिए तैयार हूं जो तत्परता से अर्थव्यवस्था और नौकरशाही में सुधार की कोशिशों में लगे हैं | ग्रेट मैन. मैं उनकी सराहना करता हूं |


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा