Headline



amazon के मालिक जेफ बेज़ोस के फ़ोन को सऊदी क्राउन प्रिंस ने करवाया हैक

Medhaj News 22 Jan 20 , 06:01:40 India
saudi_crown.jpg

अमेजन (Amazon) के CEO जेफ बेजोस का मोबाइल फोन साल 2018 में एक व्हाट्सएप मैसेज मिलने के बाद हैक हो गया था, जिसे सउदी अरब के क्राउन प्रिंस के पर्सनल अकाउंट द्वारा भेजा गया था। सूत्रों ने इसकी जानकारी गार्जियन को दी। माना जाता है कि मोहम्मद बिन सलमान द्वारा उपयोग किए गए नंबर से एन्क्रिप्ट किए गए संदेश में एक मैलिसियस फ़ाइल (एक तरह का करप्ट फाइल) शामिल थी, जिसने डिजिटल फॉरेंसिक विश्लेषण के परिणामों के अनुसार दुनिया के सबसे अमीर आदमी के फोन को घुसपैठ किया था।





इस विश्लेषण से अत्यधिक संभावना मिली कि सउदी प्रिंस के अकाउंट द्वारा भेजा एक इनफेक्टेड वीडियो बेजोस के फोन में घुसपैठ की। नाम न छापने की शर्त पर गार्जियन से बात करने वाले सूत्रों के मुताबिक, उस साल के 1 मई को दो लोगों की व्हाट्सएप पर मैसेज के जरिए फ्रेंडली बातचीत चल रही थी, जब अनचाही फाइल भेजी गई थी। इस मामले से परिचित एक व्यक्ति के अनुसार, बड़ी मात्रा में डेटा को बेजोस के फोन से कुछ घंटों के भीतर हटा दिया गया था। गार्जियन को इस बात की कोई जानकारी नहीं कि फोन से क्या लिया गया था या इसका उपयोग कैसे किया गया था।



दिग्गज कंपनी अमेजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) और दुनिया के सबसे अमीर शख्स जेफ बेजोस (Jeff Bezos) बीते दिनों तीन दिवसीय भारत दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने देश के कई प्रमुख कारोबारियों और फिल्मी हस्तियों से मुलाकात की. उन्होंने मोदी सरकार के किसी भी मंत्री से मुलाकात नहीं की। कथित तौर पर बताया गया कि बेजोस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से मिलने का वक्त मांगा था लेकिन पीएमओ से उन्हें अपॉइन्टमेंट नहीं मिली।




    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • धारणा

    • लिखता हूँ……

    • भीड़ में भी तन्हां हूँ

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...