Headline

Kumbh 2019

बालाकोट हवाई हमले को लेकर सुषमा स्वराज ने दिया बयान कहा....

Medhaj News 19 Apr 19 , 06:01:39 India

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को कहा कि फरवरी में पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी कैम्प पर किए गए हवाई हमले के दौरान किसी पाकिस्तानी सैनिक या उसके नागरिक की मौत नहीं हुई थी। बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुषमा स्वराज ने कहा कि भारतीय सेना को ऑपरेशन के लिए खुली छूट दी गई थी, और कहा गया था कि इस दौरान किसी भी पाकिस्तानी नागरिक की मौत नहीं होनी चाहिए, यहां तक की किसी पाकिस्तानी सैनिक को भी नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए। बीजेपी की सीनियर नेता ने कहा- हमारे सैनिकों से यह कहा गया था कि वह जैश-ए-मोहम्मद को लक्ष्य बनाए, जो पुलवामा आतंकी हमले के लिए कसूरवार है और सेना ने वैसा ही किया। आतंकी कैंप को तबाह कर वापस लौट आई।





गौरतलब है कि पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने के बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकी शिविर पर 26 फरवरी को हमला किया था। सुषमा ने कहा कि यह हवाई हमला आत्म सुरक्षा के लिए किया गया था। उन्होंने कहा- जब हमने यह हवाई हमले किए, हमने अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यह बता दिया था कि हम ये आत्म सुरक्षा के लिए कदम उठाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने हवाई हमले को लेकर भारत का समर्थन किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पक्ष में जोरदार वकालत करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक ऐसा नेता के तौर पर उभरे हैं, जिन्होंने दुनिया के लिए एजेंडा सेट किया।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • उड़ान- हौसलें की

    • संघर्ष

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा