यूपी एटीएस ने पाकिस्तान के आतंकी संगठन की मदद करने वाले को गिरफ्तार किया
यूपी एटीएस को रविवार को बड़ी सफलता हाथ लगी है | यूपी एटीएस ने पाकिस्तान के आतंकी संगठन की मदद करने वाले सौरभ शुक्ला को गिरफ्तार किया है | जानकारी के मुताबिक, सौरभ शुक्ला पाकिस्तान में एक्टिव आतंकी संगठन लश्क-ए-तैय्याब के लिए भारत से धनराशि जुटाने का काम करता था | वह मूल रूप से मध्य प्रदेश के जिला सीधी का रहने वाला है | पुलिस के मुताबिक, सौरभ भारत से जानकारियां इक्ट्ठा करके आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा को भेजता था |

इतना ही नहीं सौरभ भारत से पैसा जुटाकर पाकिस्तान भेजता था, ताकि लश्कर-ए-तैयबा की मदद हो सके | सौरभ शुक्ला को तलाशने का काम यूपी पुलिस काफी दिनों से कर रही थी | पुलिस ने सौरभ की जानकारी देने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने का ऐलान किया था | आरोप है कि वह पाकिस्तान से फोन और इंटरनेट के अपने नेटवर्क के सदस्यों के साथ पाकिस्तान में बैठे लश्कर के हैंडलर के संपर्क में था |



