सोना हुआ सस्ता, चांदी में आया उछाल

medhaj news 14 Dec 18 , 06:01:38 Business & Economy
gold.jpg

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की सुस्त मांग से गुरुवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 320 रुपये की गिरावट के साथ 32,220 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई | हालांकि, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मजबूत मांग से चांदी की कीमत 250 रुपये मजबूत होकर 38,800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई | बाजार सूत्रों ने कहा कि आभूषण विक्रेताओं की सुस्त मांग और कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते सोने में दबाव रहा |

ट्रेडर्स का मानना है कि कमजोर वैश्विक संकेतों के अलावा ज्वैलर्स की ओर से सुस्त मांग ने सोने की कीमतों पर असर डाला है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.9 फीसद और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 320 रुपये गिरकर क्रमश: 32,220 रुपये और 32,070 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा है। हालांकि गिन्नी के भाव 25,000 रुपये प्रति 8 ग्राम पीस पर बरकरार रहे हैं। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1,245 डॉलर प्रति औंस और चांदी 14.71 डॉलर प्रति औंस रही है। वहीं तैयार चांदी भी 250 रुपये उछलकर 38,800 रुपये प्रतिकिलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई, जबकि साप्ताहिक आधारित डिलीवरी 170 रुपये बढ़कर 38,351 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसके अलावा चांदी के सिक्कों का भाव 74,000 रुपये लिवाल और 75,000 रुपये प्रति 100 ग्राम पीस बिकवाल पर रहा है।

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like


    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • ईश्वर का वरदान बेटियाँ

    • कविता ‘एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित’

    • गणेश चतुर्थी: आज घर पधारेंगे गजानन, ऐसे करें पूजा पाठ

    • एक किलो मीट 3 लाख रुपए और 80 हजार रुपए में बिक रहा दूध

    • स्वामी विवेकानंद जयंती:PM मोदी ने किया नमन ,आज मनाया जएगा 'युवा दिवस'