अमेरिका में बनी अनिश्चितता के कारण,शेयर बाजार पर असर
क्रिसमस के अवकाश के बाद खुले देश के प्रमुख शेयर बाजार में गिरावट देखी गई | बुधवार सुबह सेंसेक्स 287 अंक गिरकर 35,183.02 के स्तर पर खुला | इससे पहले सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स भारी बिकवाली के दवाब में 272 अंक टूटकर 35,470 के स्तर पर बंद हुआ था | वहीं निफ्टी कारोबार के अंत में 90.50 अंक की कमजोरी के साथ 10,663.50 के स्तर पर बंद हुआ था |
पिछले दिनों डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया था कि अमेरिकी इकोनॉमी की एकमात्र समस्या यूएस फेडरल रिजर्व है | अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फेडरल रिजर्व प्रमुख जेरोम पॉवेल के प्रति अपना सख्त रवैया जारी रखा है | ट्रंप के इस ट्वीट ने बाजार की परेशानी को और बढ़ा दिया | पिछले हफ्ते अमेरिकी सेंट्रल बैंक ने ब्याज दरें बढ़ाई थीं, जिसके बाद ट्रंप ने चीन से बड़ा आर्थिक खतरा करार दिया था | ..... NY
मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।
...








