जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल के घर ED की छापेमारी
कंपनी जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल के घर और दफ्तर पर ED (Enforcement Directorate) की छापेमारी हो रही है | 18,000 करोड़ रुपए के फ्रॉड के मामले में सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (Serious Fraud Investigation Office) जांच कर रहा है | इससे पहले गुरुवार को नरेश गोयल ने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका वापस लेने की अर्जी लगाई थी | नरेश गोयल के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी है | नरेश गोयल का कहना है कि 18,000 करोड़ रुपए के फ्रॉड के मामले में सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (एसएफआईओ) जांच कर रहा है | इसीलिए उनके विदेश जाने पर रोक लगी हुई है | जेट एयरवेज में वित्तीय अनियमितताएं पाए जाने की वजह से कॉरपोरेट अफेयर्स मिनिस्ट्री ने गोयल के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया था | मंत्रालय ने एसएफआईओ को जांच के आदेश दिए थे | एक दौर में देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइन रही जेट एयरवेज दिवालिया प्रक्रिया से गुजर रही है | आर्थिक संकट की वजह से अप्रैल में संचालन बंद हो गया था | लोन रीस्ट्रक्चरिंग प्लान के तहत नरेश और अनीता ने मार्च में जेट के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था | नरेश गोयल ने चेयरमैन का पद भी छोड़ दिया था |
बीकॉम पास नरेश गोयल ने 1967 में एक ट्रैवल एजेंसी में 300 रुपये मासिक वेतन पर पहली नौकरी शुरू की | इराक, जॉर्डियन एयरलाइन के रीजनल मैनेजर की नौकरी की | रिजर्वेशन, सेल्स मैनेजर का काम किया | 1991 में ओपन स्काई पॉलिसी के बाद एयरलाइन का आवेदन दिया | 5 मई 1993 को जेट का आगाज हुआ | पहले साल 7 लाख 30 हजार यात्रियों को सफर, 2005 में विदेशी उड़ानों की शुरुआत की | एयरलाइन का सालाना टर्नओवर 2009 में 14 अरब डॉलर तक पहुंच गया | गोयल देश के 20 सबसे अमीरों में शामिल हो गए | 27 साल पहले नरेश व अनीता गोयल ने जेटएयरवेज बनाई |



