Headline


ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करते हैं तो जरूर जाने ये खबर

Medhaj News 22 Aug 19 , 06:01:39 Business & Economy

Reserve Bank of India ने घोषणा की है कि अब हाई-वैल्यू RTGS (Real Time Gross System) ट्रांजैक्शन सिस्टम सुबह 8 बजे की जगह 7 बजे से चालू हो जाएगा | यह नया बदलाव 26 अगस्त, 2019 से लागू हो जाएगा | फिलहाल RTGS सिस्टम में कस्टमर ट्रांजैक्शन की टाइमिंग सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक है | वहीं, बैंकों के बीच में ट्रांजैक्शन की टाइमिंग सुबह 8 बजे से शाम 07:45 तक है | RBI ने एक नॉटिफिकेशन जारी कर कहा कि RTGS सिस्टम की उपलब्धता बढ़ाने के लिए, यह फैसला लिया गया है कि कस्टमर्स और बैंकों के लिए इसका ऑपरेटिंग टाइम बढ़ाकर सुबह 7 बजे कर दिया जाए |





यह बदलाव 26 अगस्त से लागू हो जाएगा | इसके पहले RBI ने National Electronic Funds Transfer (NEFT) की टाइमिंग को भी बढ़ाकर 24x7 कर दिया है | यह सुविधा इस साल दिसंबर से शुरू होने वाली है | फिलहाल NEFT का पेमेंट सिस्टम बस वर्किंग ऑवर्स में ही अवेलेबल रहता है | अगर आप कट-ऑफ टाइम के बाद पेमेंट करते हैं तो आपका ट्रांजैक्शन अगले वर्किंग डे पर कंप्लीट होता है | ये पेमेंट सिस्टम यूजर्स के लिए वर्किंग डेज़ पर सुबह 8 बजे से शाम के 7 बजे तक अवेलेबल रहता है | वहीं, ये सुविधा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को भी उपलब्ध नहीं रहती | आरटीजीएस (RTGS) से मुख्य रूप से 2 लाख रुपये या उससे ज्यादा रकम ट्रांसफर की जाती है | हालांकि इसके लिए खास समय निश्चित है |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!

    • जब लिखेंगे.....फ़िर मुस्कुरायेंगे!!

    • Hey World!!.....She is Girl