एयर इंडिया में 170 पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई
एयर इंडिया इंजीनियरिंग सर्विसेस लिमिटेड (एआईईएसएल) ने असिस्टेंट सुपरवाइजर के लिए 170 वैकेंसी निकाली हैं | इन सभी पदों के लिए पांच साल के कॉन्ट्रेक्ट पर भर्ती की जाएगी | कॉन्ट्रेक्ट की समय सीमा, इंप्लॉई के बाद के मुताबिक बढ़ाई भी जा सकती है | असिस्टेंट सुपरवाइजर पद के लिए इंटरेस्टेड कैंडीडेट्स ऑनलाइन 28 सितंबर 2019 तक आवेदन कर सकते हैं | असिस्टेंट सुपरवाइजर (ईस्टर्न रीजन) के लिए 15, वेस्टर्न रीजन के लिए 80, नॉर्दर्न रीजन के लिए 50 और सर्दर्न रीजन के लिए 25 वैकेंसी हैं | असिस्टेंट सुपरवाइजर पद के लिए अप्लाई करने वाले कैंडीटेट्स के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बैचलर डिग्री हो, कम्प्यूटर में कम से कम छह माह का डिप्लोमा/सर्टिफिकेट कोर्स किया हो, बीसीए या इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बैचलर डिग्री (बीएससी आईटी) हो, एयरक्राफ्ट मेंटिनेंस इंजीनियरिंग (एएमई) में डिप्लोमा हो, डाटा एंट्री/कम्प्यूटर एप्लीकेशन में एक वर्ष का अनुभव हो, कैंडीडेट्स की उम्र अधिकतम 33 साल हो | उम्र की गणना एक अगस्त 2019 के आधार पर की जाएगी | एससी/एसटी को पांच, ओबीसी को तीन साल की छूट दी जाएगी | सेलेक्शन ऑनलाइन लिखित परीक्षा/स्किल टेस्ट में प्रदर्शन के आधार पर होगा | सेलेक्टेड कैंडीडेट्स का वेतन 19,570 रुपये होगा |
ऐसे करें अप्लाई
-www.airindia.in के होमपेज पर ‘करियर’ पर क्लिक करें |
- नए वेबपेज पर ‘रिक्रूटमेंट नोटिफिकेशन्स’ सेक्शन में Notification for the Post of Assistant Supervisor in Air India Engineering Services Ltd शीर्षक के नीचे ‘क्लिक हियर टू व्यू एडवर्टाइजमेंट लिंक पर क्लिक करें |
-पद से संबंधित विज्ञापन पढ़कर योग्यता जांच लें |
- आवेदन के लिए पिछले वेबपेज पर विज्ञापन लिंक के नीचे मौजूद Online link to apply for the Post of Assistant Supervisor in Air India Engineering Services Ltd पर क्लिक करें |
- नए पेज पर व्यू डिटेल्स ऑप्शन पर क्लिक कर नए वेबपेज पर न्यू एप्लीकेशन ऑप्शन पर क्लिक करें |
-रजिस्ट्रेशन पेज पर न्यू कैंडिडेट सेक्शन में मांगी गई जानकारी भरकर सेव एंड सब्मिट पर क्लिक करें |
-रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड से लॉगइन कर ऑनलाइन आवेदन करें |
ज़रूरी तारीखें-
28 सितंबर 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर दें | एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की संभावित तारीख 05 से 19 अक्टूबर 2019 है | ऑनलाइन लिखित परीक्षा/स्किल टेस्ट की संभावित तारीख 20 अक्टूबर 2019 है |


