Headline



जानिए क्यों 1 जून से कैंटीन से कार खरीदना महंगा हो जाएगा

Medhaj News 30 May 19 , 06:01:39 Business & Economy

आमतौर पर लोग सस्‍ता सामान खरीदने के लिए आर्मी की कैंटीन को प्राथमिकता देते हैं | दरअसल, आर्मी की कैंटीनों में छोटे से लेकर बड़े प्रोडक्‍ट तक बाजार भाव से सस्ते दामों पर सामान मिलता है, यही वजह है कि लोग खरीदारी के लिए सेना में शामिल अपने रिश्‍तेदारों को ढूंढते हैं | सस्‍ता के चक्‍कर में कई लोग कार भी आर्मी कैंटीन से ही खरीदना पसंद करते हैं | लेकिन अब 1 जून से कैंटीन से कार खरीदना महंगा हो जाएगा | व्हीकल्स पर सीएसडी CSD कैंटीन के खर्च को कम करने के लिए सेना ने नया नियम प्रस्तावित किया है, जिसके तहत सैन्य अधिकारी 12 लाख तक का वाहन (जीएसटी हटाकर) कैंटीन से खरीद सकेंगे |





इस नए नियम के तहत अधिकारी हर 8 साल में एक ही बार कार खरीद सकेंगे और उसमें भी कार के इंजन की क्षमता 2500 सीसी से अधिक नहीं होनी चाहिए | ऐसा ही कुछ नियम सेना के जवान के लिए भी लागू होगा | अब ये जवान 1400 सीसी इंजन क्षमता वाली 5 लाख रुपये तक की कीमत वाली कारों को ही छूट पर खरीद सकेंगे | इसमें जीएसटी शामिल नहीं होगा | ये जवान एक बार सर्विस के दौरान और एक बार रिटायरमेंट के दौरान यह कार खरीद सकेंगे | यह चार पहिया वाहन की सीएसडी कैंटीन में कीमतों के आधार पर निर्भर करता है | बता दें कि सीएसडी कैंटीन में सरकार जीएसटी कर में 50 फीसदी की छूट देती है |


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित