बाजार में आज बड़ी गिरावट का दिन रहा
आज बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। सेंसेक्स(Sensex) और निफ्टी(Nifty) दोनों लाल निशान में कामकाज करते नजर आये। सुबह सेंसेक्स करीब 95 अंक और निफ्टी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे थे। बाजार में आज बड़ी गिरावट का दिन रहा। सेंसेक्स में आज 640 अंकों से ज्यादा का नुकसान हुआ है। वहीं निफ्टी भी 1.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट लेकर 10826 पर बंद हुआ। बैंकिंग शेयरों पर बने दबाव के चलते बैंक निफ्टी भी 700 अंकों से भी ज्यादा फिसल गया है। आज सबसे ज्यादा दबाव बनाने वाले सेक्टर्स में ऑटो, रियल्टी और मेटल शामिल है। पीएसयू बैंक शेयरों में बड़ी गिरावट का दिन रहा। निफ्टी का पीएसयू बैंक 3.7 फीसदी और प्राइवेट बैंक इंडेक्स 2.5 फीसदी टूटकर बंद हुआ है। बैंकिंग शेयरों के अलावा ऑटो, मेटल, फार्मा और रियल्टी शेयरों में 2 से 3.5 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली है।
ग्लोबल बाजारों के अलावा घरेलू बाजार पर भी महंगे क्रूड का सेंटीमेंट हावी रहा। क्रूड की कीमतों में तेजी से शेयर बाजारों में बड़ी बिकवाली रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स करीब 642 अंकों की गिरावट के साथ 36,481.09 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी 186 अंकों की गिरावट रही है और यह 10,817.60 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार में बैंक, आटो और आईटी शेयर में तेज गिरावट देखने को मिली. निफ्टी पर सभी प्रमुख 11 इंडेक्स लाल निशान में बंद हुए। पीएसयू बैंक और आटो इंडेक्स में 3 फीसदी से ज्यादा गिरावट रही। बैंक निफ्टी 723 अंक टूटकर बंद हुआ।


