अगर आपको बैंक का कोई भी काम करना है तो आपके लिए ये खबर बहुत महत्वपूर्ण
अगर आपको बैंक का कोई भी काम करना है तो आपके लिए ये खबर बहुत महत्वपूर्ण है | ऐसा इसलिए क्योंकि RBI की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार जून में बैंक 6 दिन बंद रहेंगे | बता दें कि इन 6 छुट्टियों में अलग-अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं | इसलिए अगर बैंक से जुड़ा कोई भी कार्य शेष है तो उसे समय पर पूरा कर लीजिए | आइए जानते हैं जून महीने में कितने दिन और कब बैंक बंद रहेंगे |
5 जून- ईद-उल-फितर | इस दिन सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे |
6 जून- महाराणा प्रताप जयंती | इस दिन हिमाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे |
8 जून- दूसरे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं |
15 जून- राजा संक्रांति | इस दिन ओडिशा में बैंक बंद रहेंगे |
15 जून- वाईएमए डे | इस दिन मिजोरम में बैंक बंद रहेंगे |
17 जून- सागा दावा | इस दिन सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे |
22 जून- चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं |



