जानें कैसे चेक कर सकते हैं आप की Indian Railway में कैसा और क्या खाना बना है
रेलवे से सफर करते समय यात्रियों को जो सबसे बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ता है वो है अच्छे क्वालिटी का खाना नहीं मिलना | खराब खाने को लेकर IRCTC के पास भी लगातार शिकायतें बढ़ रही हैं | लेकिन यात्रियों की इस परेशानी से छुटाकार दिलाने के लिए रेलवे ने एक नई फैसिलिटी शुरू की है जिसके जरिए आप खाने की क्वालिटी को चेक कर सकते हैं | जानें कैसे चेक कर सकते हैं आप की Indian Railway कैसा और क्या खाना बना है | रेलवे ने पारदर्शिता और अकाउंटिबिलिटी लाने के लिए एक नई पहल शुरू की है | अब रेलवे यात्री आईआरसीटीसी के किचन में खाना बनने की प्रक्रिया और किचन की सफाई जैसी चीजों को लाइव देख सकेंगे | इसके लिए आपको इन किचनों में जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी | आप घर पर बैठकर अपने लैपटॉप से ही देख सकेंगे कि रेलवे के किचन में क्या चल रहा है | फिलहाल यह व्यवस्था पायलट स्तर पर शुरू की गई है | आगे जानें इस सर्विस से जुड़ा पूरा प्रोसेस...... सबसे पहले आपको https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर जाना होगा | होम पेज पर आपको 'गैलरी' का एक विकल्प मिलेगा | इस पर क्लिक करें | क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा | इस पेज पर पहुंचने के बाद आपको वीडियो का विकल्प चुनना है | इस विकल्प को चुनते ही वहां पर आपको 'Click Here For Live Streaming of IRCTC Kitchens - Pilot' का ऑप्शन मिलेगा | इस पर क्लिक करें | जैसे ही आप क्लिक करेंगे | आपके सामने एक वीडियो पैनल खुल जाएगा | इसमें आपको कई वीडियोज दिखाई देंगे | इसमें से आप अपने नजदीकी क्षेत्र या खुद से संबंधित क्षेत्र में स्थित किचन को चुन सकते हैं | रेलवे अपने इस कदम से भारतीय रेलवे में खराब खाने को लेकर आ रही शिकायतों को दूर करना चाहती है | ऐसे में आपको स्वच्छ और बेहतर खाना मिलने की उम्मीद है |



