तेजस एक्सप्रेस लखनऊ नई दिल्ली के बीच चलने को तैयार
अपने किस्म की पहली प्राइवेट रेलगाड़ी तेजस एक्सप्रेस लखनऊ नई दिल्ली के बीच चलने को तैयार है। भारत सरकार की पहल पर पहेली प्राइवेट ट्रेन जिसकी पूरी जिम्मेदारी आईआरसीटीसी को दी गई है। नई दिल्ली से कटरा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस के शुरू होने के बाद नवरात्र के पावन अवसर पर लखनऊ से दिल्ली के बीच दूसरी प्राइवेट तेजस एक्सप्रेस शुरू की जा रही है। आगामी 4 अक्टूबर को लखनऊ - दिल्ली - लखनऊ तेजस एक्सप्रेस को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
पूरी तरह प्राइवेट ट्रेन के डिब्बों में खास बदलाव भी किया गया है। 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेजस के डिब्बे पटरी पर दौड़ सकते हैं। आईआरसीटीसी की तरफ से टिकट के साथ खाने पीने का शुल्क भी लिया जाएगा। जो यात्रियों के लिए अनिवार्य है। इसके लिए आईआरसीटीसी के विशेष मीनू में से पैसेंजर को चयन करना अनिवार्य है।
हालाकी ट्रेन उन्नाव में तो नहीं रुकेगी। लेकिन तेजस के आगमन को देखते हुए स्थानीय स्तर पर भी तैयारियां की जा रही हैं। रेल पटरियों की क्षमताओं की भी जांच की जा रही है। इस संबंध में स्थानीय स्टेशन अधीक्षक से बातचीत करने पर उन्होंने बताया की तेजस एक्सप्रेस के आने की जानकारी मीडिया के माध्यम से मिल रही है। उन्हें लिखित रूप से कोई जानकारी नहीं दी गई है |


