Headline


त्योहारी सीजन पर सोने में दिखी तेज़ी

Medhaj News 12 Sep 19 , 06:01:39 Business & Economy

त्योहार करीब है और इसका असर सोने पर भी दिखने लगा है। सोने की कीमत जहां फिर से 39 हजार के पार चली गई, वहीं चांदी की कीमतों में 350 रुपये का उछाल देखने को मिला। दिल्ली सराफा बाजार में सोना स्टैंडर्ड 200 रुपये चढ़कर 39 हजार रुपये के स्तर को पार करते हुये 39,170 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। सोना बिटुर भी इतनी ही तेजी लेकर 39,000 रुपया प्रति दस ग्राम पर रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी पिछले दिवस के 30,200 रुपये पर टिकी रही।





बुधवार को चांदी हाजिर 350 रुपये बढ़कर 48,350 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। चांदी वायदा 10 रुपये टूटकर 47,730 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गयी। सिक्का लिवाली और बिकवाली भी 10-10 रुपये बढ़कर क्रमश:1000 रुपये और 1,010 रुपये प्रति इकाई बिका। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 0.48 प्रतिशत बढ़कर 1,492.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा 0.01 प्रतिशत लुढ़ककर 1,490.20 डॉलर प्रति औंस बोला गया।


    Comments

    Leave a comment



    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित

    • क्या-क्या चाहे ये मन?

    • एक बार फिर से ......!!