गुरुवार को शेयर बाजार में रिकवरी देखने को मिली
शेयर बाजार पिछले 4 सत्रों की गिरावट के बाद गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स ने 266.07 अंक की बढ़त के साथ 38,823.11 पर कारोबार खत्म किया। निफ्टी की क्लोजिंग 84 प्वाइंट ऊपर 11,582.90 पर हुई। सेंसेक्स के 30 में से 23 और निफ्टी के 50 में से 40 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। जी एंटरटेनमेंट के शेयर में 7.5% उछाल आया। एनएसई पर सभी 11 सेक्टर इंडेक्स फायदे में रहे। मीडिया इंडेक्स में सबसे ज्यादा 2.75% तेजी आई। ऑटो और मेटल सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी हुई। वेदांता का शेयर 2.5% बढ़त के साथ बंद हुआ। टाटा स्टील और मारुति में 1.5-1.5 फीसदी उछाल आया। हीरो मोटोकॉर्प 4.5% और टाटा मोटर्स 3% फायदे में रहा।

बीएसई पर शेयर 9.99% चढ़कर 42.95 रुपए पर और एनएसई पर 9.96% चढ़कर 43.05 रुपए पर पहुंच गया। दोनों एक्सचेंज पर शेयर में अपर सर्किट लग गया और ट्रेडिंग रोक दी गई। कंपनी ने बुधवार को बताया था कि सब्सिडियरी कंपनी रेलिगेयर फिनवेस्ट (आरएफएल) में पूरी हिस्सेदारी बेचेगी। शेयर 3% नुकसान में रहा। कारोबार के दौरान 6% तक गिरावट आ गई थी। बुधवार को 11% नुकसान के साथ बंद हुआ था। एयरलाइन के प्रमोटर्स के विवाद की वजह से शेयर में बिकवाली हावी हो गई।









