Kumbh 2019

Avan Motors ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Trend E लॉन्च किया

Medhaj News 23 Mar 19,21:11:28 e-Suvidha

Avan Motors ने नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Trend E लॉन्च कर दिया। Avan Trend E को दो बैटरी ऑप्शन (सिंगल और डबल) में बाजार में उतारा गया है। सिंगल बैटरी वेरियंट की एक्स शोरूम कीमत 56,900 रुपये और डबल बैटरी वेरियंट की एक्स शोरूम कीमत 81,269 रुपये है। अवान ट्रेंड ई तीन कलर ऑप्शन (रेड-ब्लैक, ब्लैक-रेड, वाइट-ब्लू) में उपलब्ध है। अवान के इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर का सिंगल बैटरी वेरियंट फुल चार्ज होने पर 60 किलोमीटर और डबल बैटरी वेरियंट 110 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है।





स्कूटर में दी गई लिथियम-आयन बैटरी 2 से 4 घंटे में फुल चार्ज होगी। इसकी टॉप स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटा है। स्कूटर की अधिकतम भार क्षमता 150 किलोग्राम है। स्कूटर पर पीछे बैठने वाले के लिए छोटा बैकरेस्ट, सीट के अंदर और फ्रंट पैनल में सामान रखने की जगह और बॉटल होल्डर है। इसके अलावा नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में 'स्मार्ट की' फीचर दिया गया है, जो कार की तरह लॉक की सुविधा देता है।


    Comments

    Leave a comment


    Similar Post You May Like

    Trends

    • 2018 में जियो यूजर्स को लगेगा झटका, मंहगे होंगे टैरिफ प्लान

    • कनाडा : पार्क में खुदाई के दौरान मिली 15 हजार साल पुरानी सुरंग

    • ऑनलाइन शॉपिंग कीजिए हर दिन, महीने के अंत में देने होगें पैसे...जानिए कौन सी कंपनी दे रही है ये सुविधा

    • पेट्रोल की जगह बीयर से चल सकेगी गाड़ियां...

    • दीपिका पादुकोण का सिर काटकर लाने वाले को 10 करोड़ का ऑफर, ट्विंकल खन्ना ने पूछा ‘GST लगेगा क्या?’

    Special Story

    • रिश्तें और जीवन की जटिलता

    • “माँ” - ये जीवन है तुमसे ही

    • वो ही अच्छा

    • ज़िन्दगी कैसी लगती है?

    • चाँद और चाँदनी का साथ