Headline



अयोध्या से जनकपुर तक 21 नवंबर को धूमधाम से निकाली जाएगी राम बारात

Medhaj News 20 Nov 19,00:06:02 Election

सुप्रीम कोर्ट (Supreme court) से राम मंदिर (Ram temple) के पक्ष में आए फैसले के बाद इस बार अयोध्या से भव्य राम बारात निकाली जाएगी | विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के तत्वावधान में अयोध्या से जनकपुर (नेपाल) तक निकाली जाने वाली राम बारात इस साल और ज्यादा धूमधाम से निकाली जाएगी | खबर है कि एक दिसंबर को आयोजित राम विवाह में पीएम मोदी व सीएम योगी को विवाह के साक्षी बनने के लिए आमंत्रित किया गया है | वहीं, राम बारात के लिए कारसेवकपुरम में रथ को सजाने का काम शुरू हो गया है | श्रीराम विवाह आयोजन समिति के संयोजक राजेन्द्र सिंह पंकज ने बताया - बारात 21 नवंबर को धूमधाम से निकाली जाएगी | यह बारात विभिन्न पड़ावों से गुजरते हुए 28 नवंबर को जनकपुर पहुंचेगी | 29 नवंबर को दशरथ मंदिर के प्रांगण में तिलकोत्सव, 30 नवम्बर को कन्या पूजन के अलावा मटकोर का आयोजन किया जाएगा | पंकज ने बताया - विवाहोत्सव से पहले रामलीला में धनुष यज्ञ का भी आयोजन होगा | फिर रात में विधिपूर्वक विवाह संपन्न होगा | दो दिसंबर को कलेवा का आयोजन होगा | इस दौरान निर्धन बालिकाओं का सामूहिक विवाह भी अयोजित किया जाएगा | फिर तीन दिसम्बर को जनकपुर से बारात वापस आ जाएगी | उन्होंने बताया - बारात कार और बस से जाएगी | इसके साथ भगवान के स्वरूपों का रथ भी शामिल होगा | राम बारात की शुरुआत लक्ष्मण किलाधीश महंत सीतारामशरण महाराज ने की थी | पंकज ने बताया - बारात के साथ दो सुसज्जित रथ रहेंगे जिस पर भगवान के स्वरूप रहेंगे | इस बार बारात में अयोध्या, हरिद्वार, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के संत शामिल होंगे | इसके अलावा नेपाल के राज परिवार के शामिल होने की संभावना है | आमंत्रण उन्हें भी भेजा गया है | उन्होंने बताया कि यह बारात हर पांचवें वर्ष निकलती है | 2004 से इसकी जिम्मेदारी विहिप को मिली है | इसकी शुरुआत 2004 में हुई थी | इसके बाद 2009 और 2014 में निकाली गई | अब 2019 में निकाली जानी है | बारात के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी जनकपुर मे विवाह के शुभ अवसर पर आमंत्रित किया गया है | विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि कारसेवकपुरम् से 21 नवंबर को प्रातः बारात यात्रा को श्रीरामजन्म भूमि न्यास अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास वैदिक मंत्रोंचारण के साथ प्रस्थान करायेंगे |

    मेधज न्यूज़ के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक करें। आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

    ...

    Similar Post You May Like

    Trends

    Special Story

    • अंतर्द्वंद

    • कहता है दिल ये मेरा...

    • ये कैसी-कैसी ज़िन्दगी...?

    • जीवन

    • एक गुरु, मार्गदर्शक एवं संरक्षक को समर्पित